उमानाथ लाल दास लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
उमानाथ लाल दास लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 12 मार्च 2009

जन शिक्षण संस्थान बोकारो के नए प्रभारी निदेशक

कोई एक दशक से गैर सरकारी संगठनों से जुड़कर अनौपचारिक व्यावसायिक शिक्षण-प्रशिक्षण के क्षेत्र में काम कर रहे श्री उमानाथ लाल दास को जन शिक्षण संस्थान बोकारो का प्रभारी निदेशक बनाया गया है।
संस्थान के चेयरमैन श्री किशोर कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि श्री दास ने अपना कैरियर बतौर शिक्षक शुरू किया था। लेकिन वह जल्दी ही पत्रकारिता से जुड़ गए और साहित्य-सर्जना के साथ ही गैर सरकार संगठनों के लिए सक्रिय़ रूप से काम करने लगे थे। उन्होंने वयस्क शिक्षा और अनौपचारिक व्यावसायिक शिक्षा पर विशेष अध्ययन किया और जमीनी स्तर पर कई उल्लेखनीय कार्य किए।
श्री दास से दफ्तर की दूरभाष संख्या 06542-255133 अथवा 9386375515 पर संपर्क किया जा सकता है।